फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal Raid: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता ने की खाद दुकान पर छापेमारी, ऑनलाइन रिकॉर्ड में इतना बताया था स्टॉक

अनुज कुमार Updated Wed, 17 Dec 2025 07:31 PM IST

मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को खाद के एक थोक विक्रेता की दुकान व गोदाम का औचक निरीक्षण किया। सीएम फ्लाइंग टीम को सूचना थी कि ऑनलाइन रिकॉर्ड में दर्शाया गया खाद का स्टॉक वास्तविक रूप से गोदाम में उपलब्ध नहीं है। जिससे अनियमितताओं की आशंका जताई जा रही थी। इस सूचना पर मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम ने कृषि विभाग पलवल के एडीओ अजीत सिंह के साथ कमेटी चौक के समीप स्थित मैसर्ज योगेंद्र पाल ओमप्रकाश खाद भंडार का निरीक्षण किया। जांच के दौरान थोक विक्रेता ने बताया कि उसका गोदाम फौजी कैंटीन के सामने स्थित है। इसके बाद संयुक्त टीम द्वारा गोदाम पहुंचकर खाद के भौतिक स्टॉक की जांच की गई। निरीक्षण में ऑनलाइन रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक में बड़ा अंतर सामने आया। जांच के दौरान ऑनलाइन रिकॉर्ड के अनुसार एनएफएल के यूरिया के बैग शून्य पाए गए। वहीं, एमओपी आईपीएल पोटाश के 10 बैग और मोसैक के 1590 बैग स्टॉक में कम पाए गए। इस गड़बड़ी को गंभीर मानते हुए टीम ने संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें