रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। दुकानों पर तरह-तरह की आकर्षक राखियां सजाई गई हैं। बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां खास पसंद बनी हुई हैं, वहीं दूल्हा-दुल्हन की जोड़ी वाली राखियां भी लोगों का ध्यान खींच रही हैं। इसके अलावा मोती, फूल और चमकीले डिजाइन वाली राखियां भी बाजार में उपलब्ध हैं। बहनें अपने भाइयों के लिए पसंदीदा राखी खरीदने के लिए बाजार पहुंच रही हैं, जिससे दुकानदारों के चेहरे पर भी खुशी नजर आ रही है।