यमुना से सटे चांदहट, गुरवाड़ी, घोड़ी और प्रहलादपुर गांवों में बाढ़ ने किसानों की जिंदगी उलट दी है। हजारों एकड़ धान और गन्ने की फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। खेतों में 12 फीट तक पानी जमा है और कई घर भी डूब चुके हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि अब तक प्रशासन का कोई भी अधिकारी हालात का जायजा लेने नहीं पहुंचा है।