पलवल में जाली दस्तावेज तैयार कर बैंक से फर्जी तरीके से लोन स्वीकृत कराने और लोन पर गाड़ियां निकलवाकर उन्हें कम कीमत में बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का क्राइम ब्रांच होडल ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के मुख्य आरोपी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक हुंडई क्रेटा, वारदात में इस्तेमाल लैपटॉप व मोबाइल फोन और 20 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरोह अब तक करीब छह गाड़ियां अलग-अलग पतों पर बेच चुका है।