फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात 10 बजे से बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल शुरू

हरियाणा विद्युत नियामक आयोग द्वारा गुरुग्राम व नूंह डिवीजन का पैरेलल लाइसेंस इलेवन पावर कंपनी को देने के फैसले के विरोध में वीरवार को बिजली कर्मी व इंजीनियर्स सांझा मंच के आह्वान पर तीन दिवसीय हड़ताल शुरू हो गई। यह हड़ताल 22 से 24 अक्तूबर तक जारी रहेगी। केंद्रीय परिषद के सह-सचिव सुभाष रोहिल्ला व एएचपीसी सर्कल सचिव किरोड़ी मल सैनी ने बताया कि पूर्व में ऊर्जा मंत्री अनिल विज व सभी यूनियनों के शीर्ष नेतृत्व के बीच 10 अगस्त 2026 को आम सहमति बनी थी। इसके बाद 11, 12 व 13 अगस्त को प्रस्तावित हड़ताल दो माह के लिए टाल दिया गया था। लेकिन सरकार ने अपने आश्वासन से मुकरते हुए 19 अक्तूबर एचईआरसी के माध्यम से गुरुग्राम व नूंह का लाइसेंस निजी कंपनी को सौंप दिया। इसलिए निजी कंपनी को दिए लाइसेंस को रद्द करने की मांग को लेकर कर्मचारी तीन दिन की हड़ताल पर है। अगर सरकार हमारी मांगे नहीं मानती तो हड़ताल को अनिश्चित काल के लिए बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें