फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महेंद्रगढ़ में होली बनाने को लेकर दो घंटे हुआ हंगामा, बाद में बनी सहमति

नवीन दलाल Updated Thu, 13 Mar 2025 11:49 AM IST

शहर के गोशाला रोड पर होली की जगह निर्धारित करने को लेकर कृष्णा कालोनीवासियों व दुकानदारों में दो घंटे जमकर हंगामा हुआ। हर वर्ष कृष्णा कॉलोनी के लोग गोशाला रोड पर निर्धारित स्थान पर ईंधन डालकर होली बनाते हैं। लेकिन इस बार एक मकान का काम चल रहा था। मकान का लेंटर डालने के लिए काठ बी बल्लियां लगाई हुई थी। जब कालोनी के लोग होली बनाने लगे तो मकान मालिक ने काठ की बल्लियों में आग लगने का हवाला देते हुए स्थान बदलने को कहा। होली का स्थान बदलने को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। मकान मालिक व आसपास के दुकानदारों व कॉलोनीवासी लोगों की भीड़ जुट गई। दो घंटे चले हंगामे के बाद पुराने स्थान पर ही होलिका बनाई गई। होलिका बनाते ही महिलाओं की टोलियों ने पूजन भी आरंभ कर दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें