महेंद्रगढ़ क्षेत्र में सोमवार सुबह के समय हल्की धुंध के बीच धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। अधिकतम तापमान एक डिग्री की वृद्धि के 20 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि सुबह के समय हल्की धुंध रही। मौसम विभाग की ओर से बुधवार से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान बूंदाबांदी व मध्यम बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग द्वारा बुधवार व वीरवार को दो दिन मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना भी जताई जा रही है जिसके चलते धुंध व ठंड का प्रभाव एक बार फिर से देखने को मिलेगा।