हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के चुनाव शांति पूर्ण पूर्ण चल रहे हैं। महेंद्रगढ़ जिले को वार्ड 39 में शामिल किया गया है। जिले के अलावा वार्ड 39 में गुरूग्राम, सोहना, बहादुरगढ़, झज्जर, बावल, रेवाड़ी और दादरी भी शामिल है। जिले में कुल 1253 मतदाता है, जिसमें से 641 पुरूष और 612 महिला मतदाता है। जिले में मौजूद सभी मतदाताओं के लिए नारनौल के मेहता चौक स्थित गुरु गोबिंद सिंह स्कूल में बूथ नंबर 5 बनाया गया है। मतदान प्रकिया सुबह 9 बजे शुरू हो गई थी। मिली जानकारी के अनुसार शाम 4 बजे तक करीब 73.98 प्रतिशत मतदान हो चुका है। शाम 4 बजे तक डाले गए कुल 927 वोट में से 449 पुरूषों ने और 478 महिलाओं ने मतदान प्रक्रिया में भाग लिया।