फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में मकर संक्रांति पर श्रीकृष्ण गोशाला कनीना में धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम

नवीन दलाल Updated Wed, 14 Jan 2026 01:35 PM IST

मकर संक्रांति के पावन पर्व के अवसर पर श्रीकृष्ण गोशाला कनीना में भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रोशन लाल यादव रहे, जबकि अध्यक्षता समाजसेवी हरीश यादव कनीनवाल ने की। इस अवसर पर गोमाता की सेवा को समर्पित अनेक सेवा कार्य किए गए, जिससे जरूरतमंद एवं बेसहारा गोवंश को लाभ मिला। गोशाला प्रबंधन समिति के प्रधान भगत सिंह यादव ने बताया कि इस अवसर पर गौसेवा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया है। मुख्य अतिथि रोशन लाल यादव ने अपने संबोधन में कहा कि श्रीकृष्ण गौशाला कनीना समाज के लिए एक अनूठी पहल है। इससे आमजन का जुड़ाव बढ़ेगा और गोवंश को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने गौशाला समिति को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी हरीश यादव कनीनवाल ने कहा कि श्रीकृष्ण गौशाला को शीघ्र ही हाईटेक गौशाला के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गोवंश के लिए अलग-अलग बड़े बनाए जा चुके हैं और गो-संवर्धन के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है, जो अत्यंत सराहनीय है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और सभी ने गौसेवा के इस प्रयास की सराहना की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें