फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: गांव बनावाली में रात्रि ठहराव कार्यक्रम में सुनी गई जनसमस्याएं

शाहिल शर्मा Updated Wed, 23 Jul 2025 10:52 AM IST

गांव बनावाली में रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला उपायुक्त मनदीप कौर व पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनका निदान किया। सरपंच बलजीत झाझडिया ने जिला उपायुक्त का बुके देखकर स्वागत किया। कार्यक्रम में सबसे पहले स्कूल प्रांगण में पौधारोपण किया गया। इस दौरान 15 शिकायतें आईं जिनमें बिजली के पोल लगवाने, प्लॉट का इंतकाल करवाने, गली बनवाने, गली की पैमाइश करवाने से संबंधित रही। ग्रामीण रोहताश ने महात्मा गांधी बस्ती में मिले प्लॉट का इंतकाल करवाने की शिकायत दर्ज करवाई। राजेश ने बिजली का पोल लगवाने की मांग रखी। ग्रामीण सुगनाराम, संजय आदि ने गांव की फिरनी की गली की पैमाइश करवाने की शिकायत दर्ज करवाई। मनफुल ने अपनी गली की पैमाइश करवाने की मांग रखी। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया, जिला शिक्षा अधिकारी संगिता बिश्नोई,एसडीएम राजेश कुमार, डीपीआईआरओ अमित पंवार, पंचायत समिति वाईस चेयरमैन बंसीलाल, सरपंच चन्द्रमोहन पोटलिया, मार्केट कमेटी सचिव निशांत, एसडीओ बिजली निगम, बीडीपीओ सुखप्रीत सिंह आदि मौजूद थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें