फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: जियो फेसिंग हाजिरी के विरोध में स्वास्थ्य कर्मियों का प्रदर्शन

शाहिल शर्मा Updated Mon, 04 Aug 2025 12:45 PM IST

लोकेशन आधारित जियो फेसिंग हाजिरी के विरोध में नारनौल के नागरिक अस्पताल में सभी श्रेणी के अधिकारी और कर्मचारियों ने 10 से 11 बजे तक एक घंटे काम बंद रखा। साथ ही गेट मीटिंग कर विरोध प्रदर्शन किया। बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा की राज्य प्रधान शर्मिला ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग अधिकारी कर्मचारी तालमेल कमेटी हरियाणा के आह्वान पर निजता और गोपनीयता को हनन करने वाली लोकेशन आधारित हाजिरी व्यवस्था को बंद करवाने के लिए पूरे हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी व कर्मचारी एक मंच पर आकर आंदोलन करने को मजबूर है। इस दौरान एक घंटे तक तक मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें