गणतंत्र दिवस को लेकर राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के मैदान में तैयारियां शुरू कर दी गई है। नगर पालिका की ओर से सफाई कर्मचारी की मदद से राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल मैदान में सफाई करवाई जा रही है। नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी ने बताया कि 26 जनवरी को लेकर सफाई कर्मचारियों की मदद से सफाई करवाई जा रही है। स्कूल के मैदान में हो रहे गड्ढों को बुलडोजर की मदद से भरवाए जा रहे है। ट्रैक्टर ट्रॉली की मदद से कूड़े के ढ़ेर को हटवाया जा रहा है। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के प्राचार्य सुनील गोरा ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर विद्यार्थियों की से तैयारियां शुरू कर दी गई है। विद्यार्थियों की ओर से डबल, मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के लिए विद्यार्थियों को दो घंटे प्रतिदिन अभ्यास करवाया जा रहा है। पिछले बार की तरह इस बार भी विद्यालय के विद्यार्थियों को अच्छा प्रदर्शन रहे। 24 जनवरी को फाइनल रिहर्सल करवाई जाएगी, जिसमें विभिन्न स्कूल के विद्यार्थी अपना प्रदर्शन करेंगे।