प्रगतिशील प्रजापति संगठन कुम्हार धर्मशाला नसीबपुर नारनौल के सैकड़ों कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक रविवार को राज्य स्तरीय भिवानी में होने वाले महाराजा दक्ष प्रजापति समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हुए। प्रधान बनवारी लाल, उप प्रधान लालाराम, सीताराम प्रधान तथा रमेश कुमार एडवोकेट सचिव ने कहा कि 13 जुलाई को भिवानी में होने वाला यह राज्य स्तरीय महाराजा दक्ष प्रजापति समारोह माजिक समरसता और भाईचारा की मिसाल होगा। इस समारोह का उद्देश्य महान संत-महापुरुषों के सामाजिक योगदान और उनके जीवन मूल्यों व आदर्शों को वर्तमान पीढ़ी तक पहुंचाना है। महाराजा दक्ष प्रजापति समारोह के रवानगी के अवसर पर बनवारीलाल, लाला राम, सीताराम प्रधान, चंदगी राम, कुन्दन लाल, लक्खी, संदीप, योगेश, रामचंद्र, ओमप्रकाश, बिरेंद्र सिंह, बलवान सिंह, होशियार सिंह, रामचंद्र सहित अनेक लोग सुबह भिवानी के लिए दो गाड़ियों में रवाना हुए।