फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल:समाधान शिविर में डीसी ने सुनी लोगों की समस्याएं

नारनौल। जिले में सोमवार व वीरवार को आयोजित हो रहे समाधान शिविरों की कड़ी में सोमवार को उपायुक्त अनुपमा अंजली ने लघु सचिवालय में आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी शिकायतें डीसी के सामने रखीं, जिन्हें सुनकर उपायुक्त ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी नागरिक का काम अटकना या लटकना नहीं चाहिए, हर काम तय समय के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की मंशा यही है कि सरकारी सेवाओं और योजनाओं का फायदा लोगों तक बिना किसी रुकावट के आसानी से पहुंचे, ताकि उन्हें बार-बार दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। उपायुक्त ने कहा कि यह पहल आम आदमी की समस्याओं के समाधान के लिए बेहद कारगर साबित हो रही है। यहां लोग खुलकर अपनी बात रख पा रहे हैं और अधिकारी भी उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर तय समय में निपटारा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे प्रशासन और जनता के बीच की दूरी कम हुई है और यह शिविर दोनों के बीच एक मजबूत कड़ी की तरह काम कर रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें