जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से अटेली बस स्टैंड पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में डिविजनल कमांडर टेकचंद यादव ने कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और दूसरों को भी जागरूक करें। पैनल अधिवक्ता गिरिबाला ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हमें सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक रहना होगा। उन्होंने कहा कि हमें न केवल अपने लिए बल्कि दूसरों की सुरक्षा के लिए भी नियमों का पालन करना चाहिए । जेआरसी ब्लॉक कोऑर्डिनेटर डॉ. सीएस वर्मा प्रभाकर ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के लिए हमें शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से आगे बढ़ना होगा।