फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनीना: जतिन ने 60 किलो वर्ग में जीता स्वर्ण, शिवम ने 74 किलो वर्ग में रजत पदक जीतकर बढ़ाया विद्यालय का गौरव

कनीना। राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी जतिन और शिवम को सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उन्हें बधाई दी। आरआरसीएम स्कूल के चेयरमैन रोशन लाल यादव ने बताया कि राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 8 से 10 सितंबर तक सोनीपत के खरखौदा में किया गया। कक्षा 10वीं के विद्यार्थी जतिन ने 60 किलोग्राम भार वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। इस वर्ग में कुल 22 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जतिन ने लगातार चार राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबले जीते और फाइनल में गुरुग्राम के खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जतिन के पिता वीर सिंह ट्रांसपोर्ट का कार्य करते हैं। वहीं, कक्षा 11वीं के विद्यार्थी शिवम ने 74 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया। इस वर्ग में 16 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। शिवम ने तीन राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई और प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता। शिवम के पिता भूपेंद्र का निधन हो चुका है। विद्यालय प्रबंधन ने दोनों खिलाड़ियों की विजय रैली निकाली और मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें