शहर के मोहल्ला खड़खड़ी में रविवार दोपहर एक पुराने मकान के ऊपर का हिस्सा अचानक गिर गया। इस पुराने मकान के ऊपर का हिस्सा बजरंग शास्त्री का था और नीचे उनके चाचा सियाराम रहते हैं। जर्जर हाल में ऊपर का हिस्सा बारिश व आंधी में कमजो हुआ और दोपहर में जैसे ही धूप लगी तो भरभरा कर गिर गया। इस जर्जर भवन के गिरने से बचाव इतना ही रहा कि उस समय नीचे के हिस्से में कोई भी परिवार का सदस्या मौजूद नहीं था। हालांकि मकान के गिरने से सियाराम का कूलर, वॉशिंग मशीन व बाथरूम पूरी तरह से मलबे में दब गए। चौक में आसपास रह रहे लोगों का अन्य सामान व स्कूटी भी खड़ी थी, जो क्षतिग्रस्त होने से बच गई।