फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में अतिथि अध्यापकों ने किया प्रदर्शन, नियमित करने की मांग

नारनौल। अतिथि अध्यापकों ने सरकार की वायदा खिलाफी के विरोध में वीरवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने सभी जिला मुख्यालयों पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। अतिथि अध्यापक अदालती आदेशों के अनुसार नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। उच्चतम न्यायालय ने 16 अप्रैल को ग्रुप बी, ग्रुप सी और डी की तीन वर्ष की सेवा शर्तों वाली नीति को वैध बताया था। न्यायालय ने प्रदेश सरकार को शिक्षकों व कर्मचारियों को निर्धारित समय में नियमित करने का आदेश दिया था। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने भी 29 अप्रैल को पीजीटी, टीजीटी और जेबीटी अतिथि अध्यापकों को नियमित करने का निर्देश दिया। इसके बाद एक दर्जन से अधिक मामलों में भी उच्च न्यायालय ने दो महीने में नियमितीकरण का आदेश दिया है। मुख्य सचिव ने 11 अगस्त को सभी विभागाध्यक्षों को प्रक्रिया शुरू करने के लिए लिखा था। हालांकि, शिक्षा विभाग ने अभी तक कोई नियमितीकरण प्रक्रिया शुरू नहीं की है। राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ का आरोप है कि सरकार लगातार न्यायालय की अवमानना कर रही है। राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ 23 जून से कुरुक्षेत्र में शांतिपूर्ण धरना दे रहा है। 6 सितंबर को हजारों अध्यापकों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का घेराव किया था। प्रशासन ने 8 सितंबर को मुख्यमंत्री से बातचीत का वायदा किया था, जो पूरा नहीं हुआ। संघ ने मांग की है कि अतिथि अध्यापकों को 28 मई 2014 से नियमित माना जाए। उन्हें 6 फीसदी ब्याज सहित एरियर, ग्रेच्युटी, पेंशन और अन्य देय लाभ दिए जाएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें