फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में बच्चेदानी, हर्निया के नहीं हुए ऑपरेशन, हड़ताल आगे भी रहेगी जारी

नवीन दलाल Updated Tue, 09 Dec 2025 03:43 PM IST

जिला में अब चिकित्सकों की हड़ताल की वजह से पोस्टमार्टम सेवा भी प्रभावित होने लग गई है। मंगलवार को भी एक पांच वर्षीय बच्ची का महेंद्रगढ़ में पोस्टमार्टम नहीं किया गया जिसकी वजह से नारनौल लाया गया। जहां पर पोस्टमार्टम किया गया। वहीं, चिकित्सकों ने हड़ताल को आगे भी जारी रखने का निर्णय लिया है जिससे आने वाले दिनों में समस्या ओर बढ़ सकती है। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉ. विवेक शर्मा का कहना है कि मंगलवार को जिला में 104 चिकित्सक हड़ताल पर रहे। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 148 डॉक्टरों में से 78 हड़ताल पर रहने की बात कहीं जा रही है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों को परेशानी न हो इसके लिए मेडिकल कॉलेज कोरियावास से स्टॉफ नियुक्त किया है। इस बीच अल्ट्रासाउंड, एक्सरे नागरिक अस्पताल में मरीजों के नियमित रूप से किए गए। सोमवार को भी करीब 50 अल्ट्रासाउंड किए गए थे। वहीं, चिकित्सकों की हड़ताल से नागरिक अस्पताल में ऑपरेशन नहीं हो रहे हैं। जहां प्रतिदिन 15 से अधिक ऑपरेशन होते थे वहां अब एक भी नहीं हो पा रहा है। बता दें कि सरकार के साथ हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन की तीन राउंड वार्ता हुई थी, लेकिन उसमें कुछ मुद्दों पर सहमति नहीं बन सकी जिसकी वजह से दो दिन की हड़ताल की एसोसिएशन ने घोषणा की है। हालांकि इस दौरान सरकार सीनियर मेडिकल ऑफिसर (एसएमओ) की सीधी भर्ती प्रक्रिया को रोकने पर सहमति बन गई थी लेकिन एसीपी एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन (एसीपी) की मांग पर नहीं बन सकी। एक मांग पर सहमति बनी तो दूसरी मांगों को लेकर चिकित्सक हड़ताल पर चले गए हैं। चिकित्सकों ने पहले दो दिन के लिए हड़ताल की घोषणा की थी, लेकिन अब आगे भी जारी रखने की घाेषणा कर दी है। एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डॉ. विवेक शर्मा ने बताया कि मंगलवार को 104 चिकित्सक पर हड़ताल पर है आगे संख्या में बढ़ोतरी होगी। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं की जाती है, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें