फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब बायोमेट्रिक मशीन पर डीसी ने एसएमओ को लगाई फटकार, सीएमओ से जवाब तलब

महेंद्रगढ़। शहर के नागरिक अस्पताल में वीरवार को डीसी अनुपमा अंजली ने निरीक्षण किया। इस दौरान एक साल से बायोमेट्रिक मशीन खराब होने का मामला सामने आने पर डीसी ने नाराजगी जताई और एसएमओ डॉ. जयप्रकाश को फटकार लगाई। इसके बाद अस्पताल में पहुंचे सीएमओ डॉ. अशोक कुमार से भी खराब मशीन समेत अन्य अव्यवस्थाओं पर जवाब तलब किया। उन्होंने मशीन को वीरवार शाम तक ठीक करवाने के निर्देश दिए और चेतावनी दी कि निर्धारित समय तक मशीन ठीक नहीं हुई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान दवाइयों के स्टॉक रजिस्टर की जांच करने के साथ उपायुक्त ने मरीजों से भी बातचीत कर दवा वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। डीसी अनुपमा अंजली नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचीं तो अस्पताल प्रशासन में हलचल मच गई। निरीक्षण के दौरान कोई स्वास्थ्यकर्मी एप्रन में दिखा तो कोई बिना एप्रन ही काम करते व घूमते नजर आए। एसएमओ जयप्रकाश ने बताया कि मशीन पिछले करीब एक साल से खराब है और इसे बदलवाने के लिए दो बार प्रयास किए जा चुके हैं। अब तक ठीक नहीं हो पाई है। ----------- - दवा वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश उपायुक्त ने अस्पताल में दवाइयों के स्टॉक रजिस्टर की जांच की। उन्होंने दवा लेने पहुंचे मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत कर यह भी जाना कि उन्हें अस्पताल में दवाइयां उपलब्ध हो रही हैं या नहीं। डीसी ने एसएमओ को निर्देश दिए कि मरीजों को अस्पताल में उपलब्ध दवाइयां मुहैया करवाई जाएं और उन्हें बाहर से दवाइयां खरीदने के लिए न लिखा जाए। उन्होंने दवा वितरण केंद्र पर सीसीटीवी लगवाने और केंद्र के बाहर उपलब्ध दवाइयों की सूची चस्पा करने के भी निर्देश दिए। इससे मरीजों को दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी मिल सकेगी और वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ेगी। ------------ - करीब 10 मिनट चला निरीक्षण, लेबर रूम अन्य वार्डों का नहीं हुआ निरीक्षण डीसी का औचक निरीक्षण करीब 10 मिनट तक चला। इस दौरान मुख्य रूप से बायोमेट्रिक मशीन और दवाइयों के स्टॉक रजिस्टर की जांच की गई। हालांकि, अस्पताल के महत्वपूर्ण विभागों ओपीडी, लेबर रूम, प्रयोगशाला और एक्स-रे कक्ष का निरीक्षण नहीं किया गया। इन विभागों में मरीजों को मिल रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं के बारे में भी फीडबैक नहीं लिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें