फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में सीएम फ्लाइंग की छापेमारी, बिना रूट परमिट चल रही बस पर पकड़ी

नवीन दलाल Updated Tue, 28 Oct 2025 01:40 PM IST

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रेवाड़ी की टीम ने मंगलवार को बस जांच अभियान चलाया। इस दौरान टीम की ओर से एक बड़ी कार्रवाई सामने आई। टीम ने महेंद्रगढ़-बुहाना रूट पर चल रही एक बस को रोका और दस्तावेज मांगे। जांच में पता चला कि बस बिना रूट परमिट के सवारियों को लेकर आवागमन कर रही थी। टीम ने मौके से बस को कब्जे में लेकर आरटीओ विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही आरटीओ विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच में बस के दस्तावेज अधूरे पाए गए। इसके बाद विभाग ने नियमों के उल्लंघन पर बस मालिक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 11 हजार रुपये का चालान काटा और बस को महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर खड़ा करवा दिया। इस दौरान गुप्तचर विभाग के अधिकारी भी टीम के साथ मौजूद रहे। अधिकारियों का कहना है कि बिना परमिट और नियमों को ताक पर रखकर चलने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा, ताकि सड़कों पर होने वाले हादसों में कमी लाई जा सके। फिलहाल टीम की कार्रवाई लगातार जारी है और अन्य रूटों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें