फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: होली पर्व पर लंबे व छोटे रूट पर बढ़ाया गया बसों का संचालन

शाहिल शर्मा Updated Tue, 03 Mar 2026 04:26 PM IST

होली पर्व के मद्देनजर रेवाड़ी व दिल्ली रूट पर बसों का संचालन अस्थाई रूप से बढ़ाया गया है। नारनौल व ग्रामीण क्षेत्र से अनेक लोग रोजगार व पढ़ाई के लिए दिल्ली, गुरुग्राम व बावल में कार्य करते हैं। होली के दौरान अवकाश होने पर अधिकतर लोग अपने परिवार के साथ होली मनाने आते हैं। ऐसे में लोगों को असुविधा न हो इसके लिए कुछ अतिरिक्त बस का संचालन किया जा रहा है। वहीं लोगों की सुविधा के लिए महेंद्रगढ़, कनीना, निजामपुर, नांगल चौधरी, बहरोड व सिंघाना जैसे छोटे रूट पर अतिरिक्त बस का संचालन किया जा रहा है। सीआई सतीश कुमार ने बताया कि निर्धारित समय अनुसार बसों का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा होली पर्व के दौरान अगर किसी रूट पर यात्री भार अधिक रहता है तो आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त बस का संचालन भी किया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें