फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल पोस्ट ऑफिस में आरडी-एफडी की लिस्ट जमा कराने को लेकर एजेंटों का हंगामा, व्यवस्था पर उठे सवाल

सुनील कुमार Updated Wed, 02 Sep 2026 02:51 PM IST

नारनौल। पुरानी कचहरी स्थित पोस्ट ऑफिस में बुधवार को आरडी और एफडी की लिस्ट व नकदी जमा कराने पहुंचे एजेंटों ने काम में कथित रूप से बाधा डालने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। एजेंटों का कहना था कि उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है, जबकि वे लंबे समय से डाक विभाग की बचत योजनाओं को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। विरोध कर रहे एजेंट नरेंद्र सिंह, कविता, सरला, रेखा, महेंद्र और तेजेंद्र आदि ने बताया कि वे कई वर्षों से पोस्ट ऑफिस के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे हैं। उनके अनुसार, करीब पांच माह पहले नए अधिकारी के कार्यभार संभालने के बाद से उन्हें विभिन्न कारणों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एजेंटों को प्रत्येक माह की 15 और 30 तारीख को आरडी-एफडी की लिस्ट तथा नकदी जमा कराने के लिए पोस्ट ऑफिस आना पड़ता है। एजेंटों ने आरोप लगाया कि कई बार किसी महिला एजेंट के व्यस्त होने या अन्य आवश्यक काम के चलते उसके पति लिस्ट और नकदी जमा कराने पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें यह कहकर वापस भेज दिया जाता है कि संबंधित एजेंट को स्वयं आना होगा। एजेंटों का कहना था कि लिस्ट और नकदी जमा कराने की प्रक्रिया में किसी अन्य व्यक्ति के माध्यम से दस्तावेज जमा होने से विभाग को कोई नुकसान नहीं है, फिर भी उनका काम लंबित कर दिया जाता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें