फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: श्री आदर्श रामलीला कमेटी में पेश किया गया लेखा-जोखा

शाहिल शर्मा Updated Tue, 24 Jun 2025 07:52 PM IST

शहर की श्री आदर्श रामलीला कमेटी की मंगलवार शाम हो हुई बैठक में कमेटी का लेखाजोखा पेश किया गया। साथ ही आदर्श रामलीला कमेटी की कार्यकारिणी के गठन का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया। कमेटी के कोषाध्यक्ष जुगल किशोर राजस्थानी की ओर से सभा का लेखाजोखा पेश किया गया। कमेटी के सदस्यों ने सर्व सम्मति से वर्ष 2024-25 का लेखाजोखा के लिए प्रस्ताव पास कर अनुमोदन किया। इसके उपरांत पूर्व कार्यकारिणी के प्रधान सुरेंद्र बंटी ने कार्यकारिणी सहित पद से इस्तीफा दे दिया। मनोहरलाल की अध्यक्षता में सभी की कार्यकारिणी के लिए विचार-विमर्श कर सभा की कार्यकारिणी के गठन के लिए एक कमेटी बनाई गई। इस कमेटी के प्रधान पद की जिम्मेदार सुरेंद्र बंटी को सौंपी गई जबकि उप प्रधान की मनोहरलाल यादव को मनोनित किया गया। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए जुगल किशोर के नाम का अनुमोदन किया गया। अब यह कमेटी श्री आदर्श रामलीला की कार्यकारिणी कमेटी का गठन करेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें