फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में प्रोफेसर से मारपीट के विरोध में छात्र-शिक्षकों का धरना, कार्रवाई न होने पर जताया रोष

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में विधि विभाग के प्रोफेसर के साथ मारपीट की घटना के विरोध में छात्र और शिक्षक एकजुट होकर आंदोलन पर उतर आए हैं। शुक्रवार को विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में छात्र एकत्र हुए और धरना शुरू कर दिया। इस विरोध में विश्वविद्यालय के प्रोफेसर भी शामिल हो रहे हैं। वहीं, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी टीचर एसोसिएशन (कूटा) भी धरने में शामिल होने जा रही है। छात्रों का आरोप है कि प्रोफेसर के साथ मारपीट की घटना को दो दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसी के विरोध में छात्रों ने एकत्र होकर अपना रोष जताया और कार्रवाई की मांग उठाई। छात्रों और शिक्षकों की एकजुटता के चलते मामला अब विश्वविद्यालय परिसर में चर्चा का विषय बन गया है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि प्रोफेसर के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। कूटा के धरने में शामिल होने से आंदोलन को और व्यापक रूप मिलने की संभावना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें