फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में प्रोफेसर से मारपीट के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र-शिक्षक, वीसी कार्यालय के बाहर लगाया जाम

विधि विभाग के प्रोफेसर के साथ मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर छात्रों और शिक्षकों ने शुक्रवार को वीसी कार्यालय के बाहर मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारी सड़क पर धरने पर बैठ गए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। छात्रों ने वीसी कार्यालय के गेट भी बंद कर दिए। इस दौरान वीसी और कुलसचिव कार्यालय की सुरक्षा में तैनात गार्डों ने भी गेट बंद कर दिए। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। प्रदर्शनकारी प्रोफेसर के साथ मारपीट की घटना में कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। छात्रों का आरोप है कि घटना के दो दिन बाद भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। इसी को लेकर छात्र और शिक्षक एकजुट होकर विरोध जता रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें