फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: लखपति दीदी बनाने के संकल्प में स्किल फाऊंडेशन का योगदान: सुमन सैनी

शाहिल शर्मा Updated Sun, 17 Aug 2025 10:13 PM IST

राज्य बाल विकास परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के संकल्प में स्किल फाऊंडेशन महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में 5 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। अब तक 2 लाख 13 हजार महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जा चुका है। उन्होंने आज के कार्यक्रम में पहुंची 200 महिलाओं को आह्वान किया कि स्किल फाऊंडेशन द्वारा दिए गए प्रशिक्षण प्राप्त का सही उपयोग करते हुए आत्मनिर्भर बनें और लखपति दीदी की श्रेणी में शामिल हो। सुमन सैनी रविवार को स्किल फाऊंडेशन की ओर से लाडवा में आयोजित गौरवमयी महिला उत्थान कार्य सिद्धि समारोह में बोल रही थी। इससे पहले सुमन सैनी ने महिलाओं के द्वारा तैयार कपड़ों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवित रूप से शुभारंभ किया। कार्यक्रम में महिलाओं व युवतियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। लाडवा विधानसभा के मंडल पिपली, बाबैन, गुढा और लाडवा में स्किल फाऊंडेशन के सिलाई सेंटर में 2 महीने का प्रशिक्षण पूरा करने वाली 200 महिलाओं व युवतियों को हरियाणा राज्य बाल विकास परिषद की उपाध्यक्ष ने एक- एक सिलाई मशीन, सभी को 2-2 हजार रुपए के चैक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें