नगर निकाय चुनाव को लेकर रविवार को मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियां चुनावी सामग्री लेकर मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गईं। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, सभी पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों पर समय से पहुंचने और व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं, ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।