कुरुक्षेत्र में नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में सोमवार को काला दिवस मनाया। इस दौरान उन्होंने सीएमओ कार्यालय के बाहर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। साझा मोर्चा के आह्वान पर धरना स्थल पर पांच पुरुष कर्मियों ने मुंडन कराया, वहीं महिला कर्मियों ने काले कपड़ो में रोष व्यक्त किया। गौर हो कर्मी पिछले 16 दिन से धरने पर बैठे हैं।