फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: गांव जैनपुर जाटान क्षेत्र में देखा गया तेंदुआ, लोगों में डर का माहौल

शाहिल शर्मा Updated Tue, 03 Jun 2025 10:44 PM IST

लाडवा- भादसों रोड पर मातु राम कॉलेज जैनपुर जाटान के पास ग्रामीणों द्वारा तेंदुआ देखे जाने का मामला सामने आया है। जिससे आसपास के डेरा व ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है। गांव के सरपंच प्रतिनिधि जसविंदर पंजेटा ने पुलिस व वन विभाग को सूचित कर मामले की सूचना दी है। पुलिस व वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली। खेतों में रहने वाले जसवीर सैनी ने बताया कि वह मातुराम कॉलेज में नौकरी करता है और वहीं पर रहता है। देर शाम वह कॉलेज की छत पर टहल रहा था। लगभग 7:30 बजे उसने कॉलेज के पास गन्ने के खेतों में एक जानवर दिखाई दिया। पहले तो उसने उसे कुत्ते जैसा दिखने वाला जानवर गीदड़ समझा। उसने आवाज लगाकर अपने बच्चों को ऊपर छत पर बुलाया तब तक वह जानवर कॉलेज की बिल्डिंग के पास आ चुका था। जब उसने व उसके बच्चों ने उसको दोबारा देखा तो तेंदुआ देख कर उनकी चीख निकल गई। उसने घटना की सूचना किसान जसबीर पंजेटा व कॉलेज संचालक प्रदीप पंजेटा को दी। सरपंच प्रतिनिधि जसविंदर पंजेटा व ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस व वन विभाग को दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें