कुरक्षेत्र विश्वविद्यालय में नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (एनसीटीई) और हरियाणा स्टेट हायर एजुकेशन काउंसिल (एचएसएचईसी) के सहयोग में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन ऑडिटोरियम हॉल में किया गया, जिसका शुभारंभ राज्यपाल एवं कुवि कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय ने किया। दो दिवसीय सम्मेलन में विकसित भारत 2047 की दिशा में शिक्षक शिक्षा हा रहे परिवर्तन विषय पर उत्तर भारत विश्वविद्यालयों के कुलपति और प्रतिनिधि मंथन करेंगे। सम्मेलन में एनसीटीई के चेयरपर्सन प्रो. पंकज अरोड़ा और एचएसएचईसी के चेयरमैन प्रो. कैलाश चंद्र शर्मा सहित चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख के विश्वविद्यालयों एवं संस्थान के कुलपति एवं निदेशक पहुंचे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा कर रहे हैं।