फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में सीएम हाउस के बाहर धरने पर बैठे अतिथि अध्यापक और कर्मचारी, नियमितीकरण की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Naveen Updated Sun, 06 Sep 2026 04:23 PM IST

अतिथि अध्यापकों और सर्व कर्मचारी संघ के सदस्यों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के बाहर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों के पहुंचने के बाद मौके पर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। भारी पुलिस बल के साथ महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई। प्रदर्शनकारी अतिथि अध्यापकों ने न्यायालय के फैसलों को लागू करने और उन्हें नियमित करने की मांग उठाई। इससे पहले अतिथि अध्यापकों की ओर से रोड मार्च भी किया गया। पुलिस ने प्रदर्शन को देखते हुए प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था संभाली। प्रदर्शन में सर्व कर्मचारी संघ के सदस्य भी शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से उनकी मांगों पर जल्द निर्णय लेने की मांग की। मौके पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें