फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में धान खरीद के लिए गेट पास को लेकर दूसरे दिन भी किसान भड़के, अनशन पर बैठा पूर्व सरपंच

भले ही प्रदेश सरकार ने धान खरीद शुरू कर दी है लेकिन पोर्टल पर वेरिफिकेशन इसमें बड़ी आड बना हुआ है। वेरिफिकेशन ना होने के चलते किसानों को गेट पास नहीं मिल रहे जिस कारण उनकी धान की खरीद भी नहीं हो पा रही। खरीद के आज दूसरे दिन भी किसानों का गुस्सा देखने को मिला और कैंसिल खुर्द के पूर्व सरपंच व किसान राजेंद्र सिंह ने मार्केट कमेटी कार्यालय पर अमरन अनशन शुरू कर दिया। उनके समर्थन में भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह भी आ गई है और यूनियन के पदाधिकारी भी उनके साथ धरने पर बैठे। किसान राजेंद्र सिंह का कहना है कि वह पिछले 10 दिनों से अनाज मंडी में धक्के खा रहे हैं और आज तक भी उन्हें वेरिफिकेशन के नाम पर भड़काया जा रहा है। 10 दिनों से उनकी धान अनाज मंडी में पड़ी हुई है लेकिन खरीद नहीं हो पा रही। वेरिफिकेशन ना होने की बात कह कर उन्हें गेट पास भी नहीं दिया जा रहा। आधिकारिक समस्या का समाधान करने की बजाय सिर्फ आश्वासन तक ही सिमटे हुए हैं। अब जब तक उनकी फसल का वेरिफिकेशन नहीं होगा और गेट पास की व्यवस्था दुरुस्त नहीं होगी वह अनशन नहीं छोड़ेंगे। वहीं भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी संजीव आलमपुर जय भगवान हाथिरा ने कहा कि सरकार का यही रवैया रहा तो हुए फिर से सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें