कुरुक्षेत्र। अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने अवैध असला रखने के आरोपी अमन वासी घिसरपुरी जिला करनाल, नवीन उर्फ मोनू वासी पखाना जिला करनाल, आशु व श्याम उर्फ लाडी वासी ननौता जिला सहारनपुर यूपी को गिरफ्तार करके एक देशी पिस्टल व 3 रौंद बरामद किए हैं। भागने की कोशिश करने पर आरोपी अमन के टांग में गोली लगी जिसे हस्पताल में दाखिल करवाया गया है। अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मंदीप सिंह ने बताया कि रात के समय टीम गस्त व अपराध पड़ताल में हिनौरी चौंक लाडवा पर मौजूद थी। समय करीब रात्रि 01 बजे पुलिस टीम को सूचना मिली कि अमन वासी घिसरपुरी जिला करनाल आज रात को मोटरसाईकिल पर इन्द्री की तरफ से लाडवा की तरफ फायरिंग की वारदात को अंजाम देने के लिए आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम इन्द्री लाडवा रोड गांव लाठी धनौरा पहुंचकर नाकाबंदी शुरू करके इन्द्री से आने वाले वाहनों की चैकिंग शुरु की। कुछ देर बाद एक लडका इन्द्री की तरफ से मोटरसाईकिल पर आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने लडके को मोटरसाइकिल सहित काबू करके उसका नामपता पूछने पर उसने नाम अमन वासी घिसरपुरी जिला करनाल बताया। पुलिस टीम द्वारा नाजायज असला होने की शक के आधार पर आरोपी की तलाशी लेनें पर आरोपी से एक देशी पिस्टल व 3 रौंद बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ थाना लाडवा में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने आरोपी अमन की पूछताछ पर आरोपी नवीन उर्फ मोनू वासी पखाना जिला करनाल को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद पुलिस टीम ने मामले के आरोपी आशु व श्याम उर्फ लाडी वासीयान ननौता जिला सहारनपुर उतर प्रदेश को भी यूपी से गिरफ्तार कर लिया। बाक्स यूपी से लाडवा लाते समय आरोपी से हुई मुठभेड़ टीम आरोपियों को लेकर ननौता उतर प्रदेश से लेकर थाना लाडवा कुरुक्षेत्र के लिये आ रही थी। प जब इन्द्री लाडवा रोड गांव बडौँदी के पास लघुशंका जाने के लिए गाडी रुकवाई। जब पुलिस कर्मचारियों आरोपियों को लघुशंका करवाने के लिये गाडी से नीचे उतारा तो आरोपी अमन सिपाही रवि से बाजू छुडाकर गन्ने के खेत मे भाग गया। पुलिस टीम ने पीछा किया तो आरोपी आम के बाग की तरफ भाग। पीएसआई विशाल ने आरोपी अमन को रुकने के लिये चेतावनी दी जो आरोपी अमन नही रुका, जिसपर पीएसआई विशाल ने अपनी पिस्टल का हवाई का फायर किया लेकिन आरोपी फिर भी नहीं रुका। जो आरोपी आम के बाग की तरफ भाग रहा था जिसको पीएसआई विशाल ने उसकी जान से परवाह करते आरोपी अमन की टांगो की तरफ फायर किया जिसकी टांग मे गोली लगी। घायल आरोपी को ईलाज के लिए एलएनजेपी हस्पताल कुरुक्षेत्र में दाखिल करवाया जहां पर उसका ईलाज चला रहा है।