फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति और परंपराएं हैं विशिष्ट : कल्याण

करनाल। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति-सभ्यता और खानपान अद्वितीय है। वहां के दौरे से जो खुशी और सुकून मिलता है, उसकी कोई कल्पना नहीं की जा सकती। कल्याण रविवार को कालीदास रंगशाला में उत्तराखंड सभा की ओर से आयोजित उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने उत्तराखंड वासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं व बधाई दी। कल्याण ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों ने मेहनत व सोच से सम्मान अर्जित किया है। समाज में आपका अलग स्थान है। उन्होंने उत्तराखंड वासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि बचपन की जो विस्मृतियां उनके मन में बसी हैं वे उत्तराखंड राज्य की हैं। बात देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, मसूरी, बाबा केदार, बद्रीनाथ की हो अथवा वहां की खूबसूरत वादियों की, बचपन में जब वहां जाते थे तो स्वर्ग का अहसास होता था। आज भी जो खुशी और सुकून उत्तराखंड जाकर मिलता है, उसकी कोई कल्पना नहीं की जा सकती। मेयर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि हरियाणा का गौरव बढ़ाने में उत्तराखंड के लोगों का भी योगदान रहा है। हरको बैंक चेयरमैन भारत भूषण जुयाल ने उत्तराखंड के लोगों से एक दिसंबर से चार जनवरी तक की जाने वाली जनगणना में अवश्य भाग लेने की अपील की। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीन लाठर, प्रवासी परिषद के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश भट्ट, मेघा भंडारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें