फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए कर्ण स्टेडियम में खिलाड़ियों का ट्रायल, बारिश ने रोकी प्रक्रिया

नवीन दलाल Updated Fri, 04 Jul 2025 03:51 PM IST

करनाल के कर्ण स्टेडियम में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किए गए। सुबह तेज गर्मी ने खिलाड़ियों को परेशान किया, वहीं दोपहर में अचानक हुई बारिश के कारण ट्रायल की प्रक्रिया को रोकना पड़ा। खेल उपनिदेशक राकेश पांडे ने बताया कि राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन महिला और पुरुष वर्ग की ओपन कैटेगरी में 26 खेलों के लिए किया जा रहा है। शुक्रवार को कर्ण स्टेडियम में जिमनास्टिक, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, स्विमिंग, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, वेट लिफ्टिंग, बास्केटबॉल, कबड्डी, ताइक्वांडो, रेसलिंग, फेंसिंग और बैडमिंटन के ट्रायल आयोजित किए गए। इसके अलावा, जूडो के ट्रायल एमडी स्कूल बल्ला, हॉकी के लिए हॉकी स्टेडियम कैलाश, हैंडबॉल के लिए वीपीओ ऊंचा समाना, आर्चरी के लिए आरजीकेपी पुंडरक, कायकिंग, केनोइंग, सलालम, ड्रैगन और रोइंग के लिए परमवीर स्पोर्ट्स एकेडमी मूनक, शूटिंग के लिए कोशकी शूटिंग रेंज कर्ण विहार और क्रिकेट के लिए सेक्टर-9 क्रिकेट ग्राउंड में ट्रायल लिए गए। बारिश के कारण रुके ट्रायल को जल्द पूरा करने के लिए प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था की योजना बनाई है। राकेश पांडे ने बताया कि चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करनाल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें