फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: बारिश से अनाज मंडी में भीगा धान, किसानों की बढ़ी परेशानी

शाहिल शर्मा Updated Mon, 06 Oct 2025 01:07 PM IST

करनाल में सुबह करीब 11 बजे बारिश होने के कारण अनाज मंडी में राखी किसानों की धान भीग गई जिस कारण किसान काफी परेशान नजर आए। किसानों का कहना है कि धान खरीद ना होने के कारण उनको पहले ही काफी दिक्कत आ रही थी और अब बारिश के बाद उनकी धान कोई नहीं खरीदेगा। उन्होंने बताया कि कल अनाज मंडी के मुख्य द्वार पर जाम भी लगाया गया था लेकिन उसके बाद भी अब तक कोई खरीद के लिए नहीं आया। किसानों का कहना है कि हम बीते पांच दिनों से अनाज मंडी में हैं। धान खरीद ना होने के कारण हम अपने घरों में भी नहीं जा पा रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें