फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : करनाल दयाल सिंह कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

नवीन दलाल Updated Fri, 21 Feb 2025 11:41 AM IST

दयाल सिंह कॉलेज में शुक्रवार को खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर करनाल के विधायक जगमोहन आनंद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। शुभारंभ समारोह में विधायक जगमोहन आनंद ने अपने विद्यार्थी जीवन को याद करते हुए कहा, "मुझे गर्व महसूस हो रहा है कि कभी मैं भी इसी कॉलेज का छात्र था, और आज विधायक के रूप में यहां उपस्थित हूं।" उन्होंने छात्रों को खेलों में हिस्सा लेने और खेल को खेल भावना से खेलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि खेलों में हार-जीत तो होती रहती है, लेकिन असली महत्व प्रयास करने का होता है। विधायक ने विद्यार्थियों को जीवन में सच्चाई और ईमानदारी के मार्ग पर चलने की सीख दी। उन्होंने कहा, "हमेशा सच्चाई के रास्ते पर चलें, क्योंकि यही जीवन में सफलता दिलाती है। हमें अपने शिक्षकों और माता-पिता की बातों को गंभीरता से लेना चाहिए, क्योंकि उनका मार्गदर्शन हमारे भविष्य को संवार सकता है।" कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के शिक्षकों, छात्रों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें