फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: गतका प्रदर्शन का हुआ आयोजन, काफी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

शाहिल शर्मा Updated Sun, 06 Jul 2025 10:04 PM IST

गुरुद्वारा नानकसर लंगर माता साहिब देवां सेक्टर छह में मीरी पीरी दिवस के उपलक्ष्य में खालसा गतका फाउंडेशन की ओर से मार्शल आर्ट गतका प्रदर्शन का आयजिन किया गया। रविवार शाम को संत बाबा जोगा सिंह ने अरदास कर गतका प्रदर्शन का शुभारंभ करवाया। गतका प्रदर्शन में रणजीत अखाड़ा करनाल, श्री गुरु हरगोविंद साहिब गतका अखाड़ा करनाल, अमर शहीद बाबा दीप सिंह अखाड़ा नीलोखेड़ी, श्री गुरु तेग बहादुर सस्तर विदिया दल अखाड़ा तरावड़ी और दशमेश अखाड़ा पानीपत के युवकों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर खालसा गतका फाउंडेशन हरियाणा के अध्यक्ष सुरिंद्र पाल रामगढिया ने कहा कि सिख पंथ के छठे गुरु श्री गुरु हरगोबिंद साहिब ने आज के दिन दो तलवारं धारण कर उनको मीरी पीरी का नाम दिया था। मीरी यानी शक्ति और पीरी यानि भक्ति।गुरु जी ने संदेश दिया की पीरी यानि धर्म को सुरक्षित रखने के लिए मीरी यानि शक्ति का होना जरुरी है। सिक्ख मार्शल आर्ट गतका सिखना हर वर्ग खास कर लड़कियों के लिए बहुत जरुरी है। गतका प्रदर्शन के दौरान लंगर अटूट बरताया गया। इस अवसर पर जत्थेदार मलकीत सिंह, जत्थेदार तरनजीत सिंह, जत्थेदार अमनदीप सिंह, जत्थेदार जसविंद्र सिंह और जत्थेदार परमिंद्र सिंह के साथ अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें