फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: एआई से लेकर क्लाइमेट चेंज तक छात्रों के मॉडलों ने खींचा ध्यान

शाहिल शर्मा Updated Sat, 31 Jan 2026 05:42 PM IST

सेक्टर-14 स्थित पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को इंटर डिस्ट्रिक्ट साइंस एग्ज़ीबिशन का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में करीब 26 कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपने-अपने वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थियों का चयन पहले कॉलेज स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं के माध्यम से किया गया था। कॉलेज स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को इंटर डिस्ट्रिक्ट साइंस एग्ज़ीबिशन में भाग लेने का अवसर मिला। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्लाइमेट चेंज, पर्यावरण संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। छात्रों ने अपने मॉडल के माध्यम से समाज और पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं के समाधान भी दर्शाए। प्रिंसिपल डॉ रेखा त्यागी के अनुसर, इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और शोध की भावना को बढ़ावा देना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें