फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में देवी चित्रलेखा का संदेश : गोसेवा के लिए अपने गुणों और सामर्थ्य का करें सदुपयोग

करनाल। श्री कृष्ण गोशाला में शनिवार को कथा वाचक देवी चित्रलेखा पहुंचीं। उन्होंने गोवंश की आरती उतारकर गुड़ व चारा खिलाया और गो सेवा की। इस दौरान उन्होंने गोवंश के लिए विशेष रूप से बनवाया गया केक काटकर गायों को खिलाया। एक बछड़ी को गले लगाकर उन्होंने खुशी भी जाहिर की। गोशाला के प्रधान सुनील गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ देवी चित्रलेखा ने गोशाला का भ्रमण किया और गोवंश की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संरक्षक पदमसैन गुप्ता और अन्य मौजूद रहे। इसके अलावा तरावड़ी के जीवी राइस मिल में भी प्रमोद बंसल एवं विनीत बंसल ने देवी चित्रलेखा को भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें