फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ के प्रवक्ता अभिमन्यु पटेल का करनाल दौरा

शाहिल शर्मा Updated Sun, 13 Jul 2025 09:27 PM IST

भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ के प्रवक्ता अभिमन्यु पटेल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में विकास कार्यों की सौगात दी है। पूर्व तत्कालीन सरकार ने हमारे बुजुर्ग टूटी सड़को व दिए जलाने के लिए मजबूर किया था, लेकिन आज बिहार में बड़े बड़े अस्पताल, अच्छी सड़के, स्ट्रीट लाइटों से बिहार जगमगा रहा है। रविवार को रेस्ट हाउस पर पूर्वांचल के लोगो की बैठक में भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ के प्रवक्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर जमकर निशाना साधा और कहा कि उनके शासनकाल में आम आदमी का जीना मुहाल होता था, आज वही पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव अपने बेटो को विरासत देने चाहते हैं। उन्होंने पूर्वांचल भाइयों को सचेत करते हुए कहा कि अगर पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे सत्ता में आएंगे तो वे मारपीट , लूटपाट जैसी घटनाएं दोबारा देखी जा सकती हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें