करनाल। हरियाणा पुलिस के एडीजीपी एनफोर्समेंट डॉ. एम. रविकिरण ने करनाल स्थित एनबीजीआर में प्रदेशभर के एसएचओ के साथ बैठक की। इस दौरान डीएसपी से लेकर अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की गई और आने वाले समय में कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने को लेकर चर्चा हुई। बैठक से पहले एडीजीपी डॉ. एम. रविकिरण ने परिसर में पौधारोपण किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। बैठक में एसपी ताहिर हुसैन भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान अधिकारियों के अब तक के प्रदर्शन की समीक्षा करने के साथ आगे की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों से उनके कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयासों और सामने आने वाली चुनौतियों की जानकारी ली गई। साथ ही भविष्य में कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से करने और बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए चर्चा की गई। बैठक में प्रदेशभर से आए एसएचओ और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में कार्यों की समीक्षा तथा आगामी रणनीति पर मंथन किया गया।