फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: अवैध कॉलोनी पर जिला योजना कार्य विभाग की टीम ने की कार्रवाई, चलाया पीला पंजा

शाहिल शर्मा Updated Wed, 06 Aug 2025 07:46 PM IST

बुधवार को जिला योजनाकार विभाग की टीम इंद्री पहुंची और इंद्री में अवैध रूप से पनप रही तीन कॉलोनियों में पीला पंजा चला कर कार्रवाई की। जिला योजनाकार विभाग की इस कार्रवाई से कॉलोनाइजरों में हड़कंप मच गया । जिला योजनाकार विभाग की टीम सबसे पहले इंद्री-करनाल रोड स्थित दीवान कॉलोनी में पहुंची और वहां पर दो जेसीबी मशीनों की सहायता से डीपीसी व कच्ची सड़कों को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद जिला योजनाकार विभाग की टीम मुरादगढ़ रोड पर पहुंची और वहां पर अवैध रूप से बने दो शोरूमों के शटरों और उनके आगे बने थड़ों को उखाड़ दिया। तत्पश्चात टीम इंदरगढ़ रोड पर पनप रही अवैध कॉलोनी में पहुंची और जेसीबी मशीनों की सहायता से कॉलोनी मे बन रही कच्ची सड़कों को ध्वस्त कर दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें