फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: नगर निगम ने फूसगढ़ रोड से हटाया अतिक्रमण, करीब 12 दुकानों का सामान व रेहड़ी कब्जे में ली

शाहिल शर्मा Updated Wed, 06 Aug 2025 06:14 PM IST

करनाल नगर निगम करनाल का अतिक्रमण मुक्त अभियान जारी है। शहर को साफ-सुथरा व यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर निगम के प्रवर्तन दल जोन नम्बर 1 में पडऩे वाले फूसगढ़ रोड से अतिक्रमण हटाया। इस दौरान टीम ने करीब एक दर्जन दुकानों का सड़क पर रखा सामान तथा रेहड़ी को जब्त किया गया है। नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि शहर को अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने के लिए नगर निगम निरंतर कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में फूसगढ़ रोड क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया और जिन दुकानदारों ने सीमा से बाहर सामान व बोर्ड रखे हुए थे, उन्हें अपने कब्जे में ले लिया गया है। सड़क पर जो रेहड़ी खड़ी थी, उसे भी कब्जे में कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त जिन दुकानों ने सड़क पर बोर्ड फिक्स किए हुए थे, उन्हें जेसीबी के माध्यम से उखाड़ा गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें