फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में भाई का सपना पूरा कर रही बहन

Naveen Updated Fri, 03 Apr 2026 03:07 PM IST

भारतीय महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम की स्टार स्पिनर सोनम मुकेश यादव करनाल में चल रही महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पहुंच गई हैं। 2023 और 2025 दोनों U19 T20 विश्व कप जीतने वाली सोनम ने यहां पहुंचकर अपनी प्रेरणादायक यात्रा को साझा किया। सोनम यादव ने बताया कि मैंने 12 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। मेरे भाई अमन भी क्रिकेट खेलते थे, लेकिन परिवार की मजबूरियों के कारण उन्हें अपना सपना छोड़ना पड़ा। मैंने उनके सपने को पूरा करने के लिए यह खेल शुरू किया। शुरुआती दिनों में सोनम गली क्रिकेट खेला करती थीं। जब उनके पिता मुकेश यादव (जो एक मजदूर हैं) को लगा कि उनकी बेटी खेल में आगे जाना चाहती है, तो उन्होंने उन्हें करनाल की अकादमी में भर्ती करवा दिया। बाद में पिता के काम के सिलसिले में फिरोजाबाद शिफ्ट होने के कारण सोनम को वहां जाना पड़ा। उन्होंने करनाल और फिरोजाबाद दोनों जगहों की टीमों का प्रतिनिधित्व किया है।उत्तर प्रदेश की इस 18 वर्षीय लेफ्ट-आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिनर ने पिछले साल अंडर-19 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया और टीम को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अब उनका लक्ष्य सीनियर भारतीय महिला क्रिकेट टीम में जगह बनाना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें