फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कैथल के सिल्लाखेड़ा रोड पर नाले में गिरने से 19 वर्षीय युवक की मौत

नवीन दलाल Updated Tue, 25 Feb 2025 03:43 PM IST

शक्तिनगर स्थित सिल्लाखेड़ा रोड पर सोमवार देर रात नाले में गिरने से 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जानकारी अनुसार युवक सन्नी ट्रैक्टर पर सवार होकर मजदूरी करने के बाद शाम के समय घर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह नाले से ट्रैक्टर मोड़ने लगा तो ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ा और वह नाले में पलट गया। इससे युवक ट्रैक्टर के नीचे फंस गया और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस व अन्य लोग मौके पर पहुंचे और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उसे नाले से बाहर निकाला गया। शक्तिनगर क्षेत्र के पार्षद राज सैनी ने बताया कि सन्नी ट्रैक्टर पर काम करता था। सोमवार रात वह अपने काम से लौट रहा था। जैसे ही वह नाले पर पहुंचा और ट्रैक्टर मोड़ने लगा तो उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रैक्टर समेत नाले में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। लोगों ने बताया कि सनी के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह चार भाई-बहनों में से एक था। यहां पहुंचे लोगों ने बताया कि नाले के साथ सड़क बनी हुई है। इस पर विभाग की ओर से कोई दीवार नहीं बनाई गई है। आए दिन कोई न कोई हादसा होता रहता है। कभी बच्चे इसमें गिर जाते हैं तो कभी उनके वाहन और पशु इसमें गिर जाते हैं। शहर थाना प्रभारी एसएचओ गीता ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें