फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल: आतंकवादी मुठभेड़ में बलिदान देने वाले लांस नायक नरेंद्र सिंधु का घर पहुंचा शव, अंतिम विदाई में जुटी भारी भीड़

शाहिल शर्मा Updated Wed, 10 Sep 2025 12:26 PM IST

दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादी मुठभेड़ में बलिदान देने वाले रोहेड़ा निवासी 28 वर्षीय लांसनायक नरेंद्र सिंधु की अंतिम विदाई में भारी भीड़ जुटी। बुधवार सुबह ही उनका शव पैतृक गांव रोहेड़ा पहुंचा। जिसके बाद अंतिम दर्शन कराए गए। कैथल से तिरंगा लेकर साथ चली भीड़ नरेंद्र सिंधु की पार्थिव देह घर आते ही चचेरे भाई का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए भारी भीड़ जमा है। नरेंद्र की बलिदान के बाद उनकी मां रोशनी देवी गुमसुम हैं। मां ने नम आंखों से उन्होंने कहा, "बचपन में बेटा कहता था कि बड़ा होकर सेना में जाऊंगा, और उसने अपना सपना पूरा कर लिया।" वहीं, बहन पूनम ने बताया कि रक्षाबंधन पर उन्होंने नरेंद्र से सोने की चेन मांगी थी, लेकिन अब यह ख्वाहिश अधूरी रह गई। चर्चा है कि नरेंद्र की सगाई हो गई थी, लेकिन उनके पिता दलबीर सिंह ने इस बात को नकार कहा कि अक्टूबर में नरेंद्र के छुट्टी पर आने के बाद शादी की बात शुरू होनी थी। सोमवार को हुई इस मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकवादी भी मारे गए थे। इनमें से एक, आमिर अहमद डार, पहलगाम हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जारी 14 आतंकवादियों की सूची में शामिल था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें