फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कैथल में किसान नेता जगजीत सिंह डलेवाल के समर्थन में लोगों ने शुरू की भूख हड़ताल

नवीन दलाल Updated Tue, 17 Dec 2024 05:21 PM IST

कैथल के खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डलेवाल के समर्थन में सोमवार को भारतीय किसान मजदूर (कमेरा वर्ग) यूनियन ने लघु सचिवालय कैथल में भूख हड़ताल शुरू की। यूनियन के जिला प्रधान महाबीर चहल नरड़ ने कहा कि जो किसान बॉर्डर पर बैठे हैं, उनसे सरकार को तुरंत ही बातचीत करनी चाहिए और किए गए वादे पूरे करने चाहिए। खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत दिन प्रतिदिन कमजोर होती जा रही है। स्वामीनाथन रिपोर्ट, न्यूनतम समर्थन मूल्य, किसान कर्ज माफी, बिजली बिल अधिनियम आदि किए गए वादे पूरे करने चाहिए। नरेंद्र मागो माजरी ने कहा कि आज कृषि प्रधान देश का किसान अपने हकों के लिए अनशन कर रहे हैं। इस मौके पर महिला जिला अध्यक्ष सिल्लू चाहर, कृष्ण मालखेड़ी, बलकार मलिक, सुभाष बड़सीकरी, ओमप्रकाश ढांडा, भाना सेगा, तेजा सिंह गिल, महिंद्र सहारण रामगढ़, जय प्रकाश शास्त्री, दिलबाग भैणी माजरा, बिंद्र सिरटा, विक्रम नैन, सुरेश मान,दरवेश कादयान व देवीलाल आदि शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें