चौधरी छोटू राम स्टेडियम में आयुष, खेल एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय योग मैराथन में आयोजित की गई। इस मौके पर डीसी प्रीति ने इस मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया। मैराथन में प्रथम स्थान पर गौरव, द्वितीय स्थान पर सुनील, तृतीय स्थान पर यशेंद्र रहे। डीसी प्रीति ने कहा कि योग मन, मस्तिष्क और आत्मा का संतुलन बनाने का माध्यम है। योग को सिर्फ एक दिन के लिए नहीं, बल्कि उसे नियमित अपनी दिनचर्या में लेकर आएं। योग स्वस्थ जीवन जीने की प्राचीन कला है, जो शरीर और मन को आपस में जोड़ती है। प्रदेश को योगयुक्त और नशा मुक्त बनाने के लिए सभी नागरिक अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।